टेक्निकल हेल्पर आंदोलन

टेक्निकल हेल्पर आंदोलन 2022

ITI होल्डर की मुख्य मांग 6000 पद टेक्निकल हेल्पर

टेक्निकल हेल्पर भर्ती में पदों की संख्या 6000 करने की मांग को लेकर iti होल्डर दिनांक 13 जून 2022 को शहीद स्मारक जयपुर में एकत्रित हुए।

दिन में चले धरने की मांग पर शाम 4:30 बजे वार्ता के लिए बुलाया गया। वार्ता में टेक्निकल हेल्पर पदों में बढ़ोतरी से साफ इनकार कर दिया गया। उसके बाद बेरोजगारों ने धरने को महापड़ाव में बदल दिया तथा अनिश्चित कालीन घोषणा कर दी।

अगले दिन बेरोजगारो ने पैदल मार्च किया तो उन पर लाठी चार्ज किया गया।

एक बार फिर मुख्य सचिव से वार्ता हुई, वार्ता में केवल आसवाशन मिला जिससे बेरोजगार सहमत नहीं हुए तथा वार्ता विफल रही। कांग्रेस कमेटीई के प्रदेश कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। रोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव 80 से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया। 24 घण्टे से भी अधिक जेल में रखने के बाद जमानत पर रिहा किया गया है।

रिहा करने के बाद तुरंत फिर गिरफ्तार किया गया। राजकार्य में बाधा डालने तथा राजमार्ग जाम करने के आरोप में।

बजट 2019 में टेक्निकल हेल्पर के लिए6000 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई लेकिन वर्ष 2022 में जब नोटिफिकेशन जारी किया तब केवल 1512 पद जारी किए। इसी को लेकर बेरोजगार प्रतिदिन पद बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

फिलहाल पद बढ़ोतरी के कोई असर नजर नही आ रहे हैं।

दूसरी ओर विभाग ने टेक्निकल हेल्पर भर्ती के लिए प्री परीक्षा का आयोजन किया था 20 मई 2022 से 26 मई 2022 तक प्रतिदिन दो शिफ्ट में कुल 14 पेपर हुए थे जिसमें pre परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की संभावना जताई है प्री परीक्षा का परिणाम 21 जून 2022 से 30 जून 2022 के बीच आने की संभावना है वहीं विभाग ने मुख्य परीक्षा के आयोजन की भी संभावित परीक्षा तिथि जारी की है मुख्य परीक्षा 15 जुलाई से 30 जुलाई 2022 के बीच होने की संभावना है

Related Posts

2 thoughts on “टेक्निकल हेल्पर आंदोलन

Leave a Reply

Your email address will not be published.