Technical helper pre exam result 2022
Technical helper result updates
टेक्निकल हेल्पर pre परीक्षा के परिणाम का सभी छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दे राजस्थान विद्युत वितरण विभाग में टेक्निकल हेल्पर तृतीय पद पर 1512 पदों के लिए फरवरी2022 में विज्ञापन जारी किया गया। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरणों मे परीक्षा को आधार रखा गया। पदो के लिए रजिस्ट्रेशन एक लाख 77 हजार से अधिक हुए परन्तु पूर्ण रूप से आवेदन 1 लाख 67 हजार हुए। इन पदों के लिए 1 लाख 41 हजार छात्रों ने pre परीक्षा दी।
Technical helper pre exam result 2022
Pre परीक्षा दिनाक 20 मई 2022 से 26 मई 2022 तक प्रतिदिन 2 शिफ्ट में हुई।
Pre परीक्षा के परिणाम की संभावना 21 जून से 30 जून के बीच बताई जा रही है। अभी तक इसके बारे में कोई विभागीय अपडेट नही है। इसी बीच बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री जी से पदों की संख्या में वृद्धि को लेकर मुलाकात की। मंत्री महोदय ने इस पर जल्दी ही मीटिंग करने की बात कही।
Technical helper mains most question 2022
आपको बता दे बजट 2019 में टेक्निकल हेल्पर के लिए 6000 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई लेकिन वर्ष 2022 में केवल 1512 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया। पदों की संख्या में वृद्धि को लेकर छात्रों ने 13 जून को जयपुर में धरना प्रदर्शन भी किया।
वही टेक्निकल हेल्पर के मुख्य परीक्षा का आयोजन जुलाई माह में संभव है। मुख्य परीक्षा जुलाई के द्वितीय सप्ताह से हो सकती है। 15 जुलाई से 30 जुलाई के बीच मुख्य परीक्षा का पेपर हो सकता है। मुख्य परीक्षा के लिए pre परीक्षा में से 10 गुना अभ्यर्थियों को पास किया जाएगा। कुल 1 लाख 41 हजार में से 15120 अभ्यर्थियों का मुख्य परीक्षा के लिए चयन होना है।
2 thoughts on “Technical helper pre exam result 2022”